नाक के रोग भगाने के १२ घरेलु उपाय

नाक से खून बहना अक्सर नाक पर चोट लगने या किसी प्रकार के छूत के रोग या सिर की गर्मी के कारण होता है।  बच्चों में यह बीमारी सबसे आम है।

    Photo Courtesy - wikimedia

नाक के रोग भगाने के १२ घरेलु उपाय 


नाक से खून बहना अक्सर नाक पर चोट लगने या किसी प्रकार के छूत के रोग या सिर की गर्मी के कारण होता है।  बच्चों में यह बीमारी सबसे आम है।  इसके लिए घरेलू उपचार निम्नलिखित हैं।  

  1. सबसे पहले रोगी को सीधा लिटाकर ठंडे पानी से सिर धोएं।  इससे खून निकलना बंद हो जाएगा।  
  2. धनिया पत्ती का रस या प्याज का रस नाक में डालने से खून बहना बंद हो जाता है।  
  3. आंवले को पीसकर घी में भूनकर नाक पर लेप करें। 
  4.  दूध में केला चटनी खाने से बहुत लाभ होता है।  
  5. रात को भिगी मुल्तानी मिट्टी का लेप नाक पर लगाने से नकसीर बंद हो जाती है।  
  6. नींबू के रस में थोड़ा सा आंवले का रस मिलाकर नाक में डालने से नकसीर बंद हो जाती है।  
  7. केले के पत्तों का रस नाक में डालने से या अनार के छिलकों का रस नाक में डालने से नकसीर बंद हो जाती है।  
  8. छाछ और दही की लस्सी देने से रोगी को आराम मिलता है।  
  9. प्याज़ की सब्जी गरम करें और इसे नाक पर लगाने से आराम मिलता है।  
  10. हरे धनिये के पत्तों के रस में थोड़ा सा कपूर मिलाकर नाक में दो बूंद डालने से आराम मिलता है।  
  11. आंवला और मुलहठी को बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना लें और १-१ चम्मच सुबह-शाम गाय के दूध के साथ लें।  
  12. नाक के बाहर की तरफ फिटकरी लगाने से भी नकसीर बंद हो जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ