गुहेरी को ठीक करने के ९ आसान घरेलु तरीके

आँख की पलकों के ऊपर कोने में फुन्सी निकल आने को गुहेरी कहते हैं। यह एक गांठ की तरह होती है और हल्का-हल्का दर्द भी होता है। 


गुहेरी को ठीक करने के ९ आसान घरेलु तरीके
Photo by Bacila Vlad on Unsplash


गुहेरी को ठीक करने के ९ आसान घरेलु तरीके 



आँख की पलकों के ऊपर कोने में फुन्सी निकल आने को गुहेरी कहते हैं। यह एक गांठ की तरह होती है और हल्का-हल्का दर्द भी होता है। इसको ठीक करने के घरेलू उपाय निम्न प्रकार हैं।

1.  इमली के बीजों को सिल पर घिसकर लगाने से गुहेरी में आराम मिलता है।
2.  लौंग को पानी में घिसकर लगाने से भी गुहेरी बैठ जाती है। 
3.  रात में भिगोये हुये त्रिफला चुर्ण के पानी से आँखों को छप्पे मार कर धोयें। बीमारी में काफी लाभ होगा। 
4.  बकरी का दूध गुहेरी पर लगाने से आराम होता है। 
5.  रसौत घिसकर लगाने से काफी लाभ होता है। 
6.  गुलाब जल में छोटी हरड़ को घिसकर लेप करने से लाभ मिलता है। 
7.  अनार का रस आँखों में डालने से काफी लाभ होता है। 
8.  गुलाब जल में रसौद, फुली हुयी फिटकरी, सेंधा नमक और मिश्री समान मात्रा में मिलायें और आँखों में 1-1 बूंद डालें।
9.  गुलाब जल में थोड़ा फिटकरी का पानी मिलाकर डालने से गुहेरी बैठ जाती है।
10.छुआरे की गुठली को सिल पर घिसकर गुहेरी पर लगाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ